फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband had already left...now the only light of the house has been extinguished

Gorakhpur News: पति पहले ही छोड़ दिए...अब बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Sun, 25 May 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband had already left...now the only light of the house has been extinguished
चौरीचौरा के कुसुली गांव में बालक की मौत से हैरान हैं ग्रामीण
विज्ञापन

घर पर मां और किशोर की नानी का रो-रोकर बुरा हाल

गोरखपुर। पति ने पहले ही दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया। जिसके लिए जिंदगी जी रही थी, वह आखिरी चिराग भी बुझ गया। बेटा मुझसे बहुत प्यार करता था, वो मुझे छोड़कर नहीं जा सकता है।
यह पीड़ा हॉकी की गेंद लगने से मृत बालक की मां कुंती देवी बता रही थीं। एम्स की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने अविनाश निषाद (11) को मृत घोषित किया तो मां की पीड़ा एक-एक करके आंसुओं के साथ बाहर आई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके के कुसुली गांव की कुंती देवी की 12 साल पहले कुशीनगर के युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि कुछ ही साल बाद पति का किसी अन्य महिला से संबंध हो गया, वह उसके साथ ही रहने लगा। इसको लेकर घर पर कुंती देवी से आए दिन झगड़ा होने लगा। करीब पांच साल से वह अपने मायके कुसुली में आकर रह रही हैं। यहां पर वह मजदूरी कर अविनाश को पढ़ा रही थीं। अविनाश कक्षा पांच का छात्र था। कुंती हमेशा कहती थीं कि बेटा पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी हासिल कर लेगा, उस दिन सारे दुख दूर हो जाएंगे। लेकिन यह सपना टूट कर चकनाचूर हो गया। कुंती देवी बार-बार कह रही थीं कि अब किसके लिए जिंदा रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मची चीख पुकार
अविनाश की मौत के बाद उसके ननिहाल में चीख पुकार मच गई। एक तरफ कुंती देवी को उनकी मां बिजुला देवी चुप करा रही थीं। वहीं कोने में बैठकर अपने नाती को याद कर दहाड़ मारकर रोने लग रही थीं। बिजुला देवी ने बताया कि अविनाश को खेलने जाने से रोका था। उससे कहा था कि तुम्हारी मां काम से वापस आ जाएगी तभी घर से कहीं बाहर जाना है, लेकिन वह नहीं माना। थोड़ी ही देर में उसके घायल होने की सूचना आई। हमलोग दौड़कर गए, कुंती को सूचना देकर ग्रामीणों के साथ एम्स पहुंचे, जहां पता चला कि वह तो पहले ही मर चुका था।

छह बच्चों के साथ खेल रहा था हॉकी
गांव के आठ वर्षीय अच्छे निषाद ने बताया कि बाग के पास स्थित मंदिर में बैठा हुआ था। वहां पर छह बच्चों के साथ अविनाश खेल रहा था। इस दौरान सभी दौड़-दौड़ कर डंडे से बॉल पर मार रहे थे। इसी दौरान बॉल सीधे जाकर अविनाश के पेट में लगी और वह वहीं पर गिर गया। पहले उसे उठाने की कोशिश हुई। इसके बाद चेहरे पर पानी मारा गया, लेकिन वह नहीं उठा। तब आस-पास अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान अविनाश के साथ खेल रहे दूसरे टोले के बच्चे कहीं भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed