{"_id":"6767243fe43c0cab0f044014","slug":"gorakhpur-news-husband-caught-while-celebrating-girlfriend-beaten-up-gorakhpur-news-c-7-gkp1053-784849-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार-इश्क और धोखा: रंगरलियां मनाते पति को पकड़ा, प्रेमिका को पीटा- पत्नी का पहले पति भी था प्रेमी ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार-इश्क और धोखा: रंगरलियां मनाते पति को पकड़ा, प्रेमिका को पीटा- पत्नी का पहले पति भी था प्रेमी ही
Sun, 22 Dec 2024 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:29 PM IST
सार
2019 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया और साथ रहने लगे। इस दौरान उनके तीन बच्चे भी हुए। ससुरालियों की प्रताड़ना की वजह से प्रेमिका अक्सर अपने मायके में रहती थी। इसी बीच उसके पति को गोरखपुर की एक युवती से प्यार हो गया। शनिवार को पुलिस को साथ लेकर वह गोरखपुर उसके कमरे पर जा पहुंची और भीड़ के सामने ही प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर में किराये के मकान में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते महिला ने पति को पकड़ लिया। उसने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन
छह वर्ष पूर्व पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई तो युवती के घर वाले शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन युवक के परिजन नहीं माने।