फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband and father-in-law arrested in the case of death of married woman

Gorakhpur News: विवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband and father-in-law arrested in the case of death of married woman
बड़हलगंज। पुरानी हनुमान गढ़ी मोहल्ले में दहेज प्रताड़ना के चलते हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति विवेक उर्फ शिवम वर्मा और ससुर राजन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोल्हुआ गांव निवासी रामभजन गुप्ता ने अपनी बेटी रंजू गुप्ता की शादी 18 माह पूर्व बड़हलगंज निवासी विवेक वर्मा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर और परिवार के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर रंजू को प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने के बाद भी उनका रवैया नहीं बदला। 28 अगस्त को आरोपियों ने रंजू की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह अधमरी हो गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed