फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband accused of cheating and marrying another woman, case filed

Gorakhpur News: पति पर धोखा देकर दूसरी शादी रचाने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband accused of cheating and marrying another woman, case filed
गगहा। कानपुर निवासी महिला माया वर्मा ने धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पति रामनाथ वर्मा के खिलाफ गगहा थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने एसएसपी से मिलकर आपबीती बताई। इसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस हरकत में आई। गगहा पुलिस ने महिला के पति और ससुराल वालों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वर्ष 2017 में गगहा के कोठा गांव निवासी रामनाथ वर्मा ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर गोरखनाथ मंदिर में शादी की थी। उनकी एक सात वर्ष की बेटी और एक चार साल का बेटा है। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पति गांव में चला आया था। पत्नी कई बार पति को मनाने के लिए कानपुर से कोठा गांव गई, लेकिन सास ससुर ने उसे डांट फटकार लगाकर भगा दिया। इस बीच पत्नी को मालूम हुआ कि पति ने सात जून को दूसरी शादी कर ली है। आरोप है कि आठ जून को महिला अपने परिजनों के साथ कानपुर से गगहा थाने में शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने उसके ही परिजनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि मंगलवार को उसने एसएसपी गोरखपुर से मिलकर आपबीती बताई। उनके निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने उससे संपर्क कर थाने आकर तहरीर देने की बात कही। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के पति और ससुराल वालों को थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed