{"_id":"687e8e7376a22549f3021c87","slug":"gorakhpur-news-hurdle-removed-mini-secretariat-building-started-being-built-in-the-collectorate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1010931-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अड़चन दूर...कलक्ट्रेट में बनने लगी मिनी सचिवालय की इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अड़चन दूर...कलक्ट्रेट में बनने लगी मिनी सचिवालय की इमारत
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के लिए भी बनेगा छह मंजिला भवन, फिलहाल अस्थायी रूप से दो जगह मिली
गोरखपुर। कलक्ट्रेट परिसर में मिनी सचिवालय के निर्माण में आ रही अड़चनें दूर हो गई हैं। आठ-आठ मंजिल की दो इमारतें बनाने के लिए फाउंडेशन का काम चल रहा है। इसे मार्च 2026 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। संशोधित डिजाइन के मुताबिक अब अधिवक्ताओं के लिए छह मंजिला भवन अलग से बनेगा। फिलहाल, अधिवक्ताओं को अस्थायी रूप से दो जगह दी गई है।
लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, परिसर में आठ मंजिल की दो इमारत बनाई जाएंगी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड के साथ छह मंजिल भवन होगा। दोनों इमारतें आपस में जुड़ी रहेंगी। इसमें ही डीएम और एसएसपी के कार्यालय होंगे। इसके अलावा जिले स्तर के 20 से ज्यादा दफ्तर शिफ्ट किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था की ओर से अभी एक इमारत का निर्माण कराया जा रहा है। परिसर की सभी सड़कें करीब 40 फीट चौड़ी की जाएंगी।
इसका लुक सचिवालय की तरह दिखेगा। जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री लालमन प्रसाद ने बताया कि अब कोई विरोध नहीं है। अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस करने के लिए दो स्थान मिले हैं। कोऑपरेटिव बैंक के बगल में अधिवक्ताओं के लिए छह मंजिला भवन बनना है।
विज्ञापन
-
कोट
कलक्ट्रेट परिसर में दो बहुमंजिली इमारत बनाई जा रही है। दोनों इमारत बेसमेंट, ग्राउंड व छह मंजिला होगी। अभी एक इमारत के निर्माण के लिए फाउंडेशन का काम तेजी से कराया जा रहा है। मार्च 2026 तक निर्माण करा लिया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए अलग से छह मंजिल भवन बनना है। इसका डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।
अर्जुन मित्रा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड