{"_id":"67f582c2dec166b8c30a2cab","slug":"gorakhpur-news-human-rights-commission-took-cognizance-of-the-death-of-the-newborn-summoned-cmo-gorakhpur-news-c-7-gkp1057-896164-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवजात की मौत का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, सीएमओ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवजात की मौत का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, सीएमओ तलब
विज्ञापन
सुकरौली पीएचसी में प्रसूता ने लगाया था बच्चे की मौत का आरोप
हाटा (कुशीनगर)। सुकरौली में नवजात की मौत मामले का मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। प्रसूता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही से उसके बच्चे की मौत हो गई। आयोग ने सीएमओ को 30 अप्रैल तक रिपोर्ट के साथ तलब किया है।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गौनर गांव की रहने वाली रामअशीष की पत्नी रिंकी का मायका सुकरौली क्षेत्र के गांव मिश्रौली में है। रिंकी 17 मार्च को सुकरौली पीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। आरोप है कि रात के समय डॉक्टर के नहीं रहने पर वहां तैनात एक दाई ने उसका इलाज किया। सुबह जब डॉक्टर पहुंचीं तो चेकअप के बाद पता चला कि गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी है। आनन-फानन में उसे गोरखपुर रेफर दिया। यहां रिंकी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। रिंकी और उसके परिवार के लोगों का आरोप है कि सुकरौली अस्पताल पर रात के समय डॉक्टर के नहीं रहने के कारण इलाज में लापरवाही हुई। इसकी वजह से उनके नवजात की मौत हो गई। मानवाधिकार आयोग ने महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए इस मामले की जांच रिपोर्ट के साथ सीएमओ को 30 अप्रैल तक तलब किया है।