फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: How was the plotting done on the land seized by the gangster?

Gorakhpur News: गैंगस्टर की जब्त भूमि पर कैसे हुई प्लाटिंग

Thu, 24 Oct 2024 03:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: How was the plotting done on the land seized by the gangster?
गोरखपुर। गैंगस्टर एक्ट में ओमप्रकाश पांडेय की जब्त भूमि पर प्लाटिंग कैसे हुई, किसने इसकी अनुमति दी और कौन दोषी है। तहसील प्रशासन इसकी जानकारी नहीं दे रहा है। मामले की जांच कर रहे एसपी सिटी रिपोर्ट देने के लिए सदर तहसील प्रशासन को तीन रिमाइंडर भेज चुके हैं। देरी की वजह अधिकारियों की व्यस्तता बताई जा रही है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर निवासी ओमप्रकाश पांडेय पर भूमि बेचने का झांसा देकर ठगी करने के कई केस दर्ज होने के बाद कैंट थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। थानेदार की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने ओमप्रकाश के मकान व भूमि के साथ ही सभी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया था। मोहद्दीपुर स्थित मकान को सील करने के बाद तहसीलदार सदर ने एक मई 2023 को महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर- दो में स्थित ओमप्रकाश के हिस्से की 54 डिस्मिल भूमि को जब्त किया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया था। जब्ती की कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन ने डुगडुगी पिटवाकर आसपास के लोगाें को कार्रवाई की जानकारी देने के साथ ही भूमि पर बोर्ड भी लगवाया था, जिसे हटाकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने प्लाटिंग कर दी। जमानत पर छूटने के बाद ओमप्रकाश ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बैकहो लोडर से ईंट हटा दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में रिपोर्ट के लिए उन्होंने तहसील प्रशासन को पत्र लिखा, लेकिन एक माह बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed