{"_id":"6838b1062b5fb887a101de2e","slug":"gorakhpur-news-hotel-owner-alleges-robbery-police-is-investigating-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-953879-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होटल मालिक ने लगाया लूट का आरोप, जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होटल मालिक ने लगाया लूट का आरोप, जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
पिपराइच इलाके की घटना
पिपराइच। होटल संचालक रुद्रापुर निवासी विशाल गोंड ने बुधवार रात क्षेत्र के कोनी तिराहे पर लूट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुशीनगर के सुकरौली निवासी दो आरोपियों को कार के साथ हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पर आपस में समझौता करने को तैयार हो गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, विशाल गोंड एनएच 28 बंधन प्लांट के पास कृष्णा मिष्ठान भंडार चलाते हैं। विशाल ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे कोनी तिराहे पर खाना खाने के बाद सड़क के किनारे खड़ा होकर अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कार सवार चार लोग आए, जबरन बैठाकर निर्माणाधीन बाईपास रोड पर ले गए। वहां मारपीट कर दो अंगूठी छीन ली। इस दौरान मोबाइल गिर कर टूट गया। आरोपियों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।