फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hotel booked in Golghar...sexual exploitation there too

Gorakhpur News: गोलघर में बुक किया होटल....वहां भी यौन शोषण

Thu, 20 Feb 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hotel booked in Golghar...sexual exploitation there too
सोनभद्र की युवती ने गोला थाने में तैनात दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली सोनभद्र की युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए गोला थाने पर तैनात उप निरीक्षक अभिषेक मिश्रा पर बुधवार को महिला थाने में केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि दरोगा ने गोरखपुर के गोलघर में होटल बुक कर कमरे में उसका यौन शोषण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती ने तहरीर में बताया कि मार्च 2024 में अभिषेक मिश्रा की तैनाती गोरखपुर के गोला थाने पर हो गई। उसने 17 जनवरी 2025 को गोरखपुर बुलाया। गोरखनाथ मेले में उसकी डयूटी लगी थी। यहां पहुंचने पर पहले मेला घुमाया, इसके बाद गोलघर के एक होटल में ठहरने की व्यवस्था कर दी। एक दिन होटल में उसके साथ रही, इस दौरान भी उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अगले दिन घर भेज दिया।
विज्ञापन

इसी बीच रिश्तेदार से जानकारी मिली कि अभिषेक की शादी कहीं और तय हो गई है। कॉल करने पर बोला कि 31 जनवरी तक इंतजार करो, सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद 01 फरवरी को फिर गोरखनाथ मंदिर जाकर अभिषेक से मुलाकात की तो वह फिर झूठ बोलकर विश्वास में लेने की कोशिश करने लगा। पांच फरवरी को एसएसपी से मिलकर युवती ने शिकायत की, तब सीओ गोला को जांच मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं और शादी का पता चला तो दरोगा के घर भी गई
युवती ने बताया कि उसे कहीं से पता चला कि अभिषेक की शादी कहीं और तय हो गई है। इसके बाद कॉल करने पर उसने टाल-मटोल कर स्वीच ऑफ कर दिया। दो मार्च 2024 को जौनपुर स्थित उसके घर पहुंच गई। वहां चौराहे पर ही पुलिस आई और उसे अभिषेक के रिश्तेदार के घर लेकर गई। वहां पर रातभर रही। दूसरे दिन अभिषेक के पिता अशोक मिश्रा आए और समझाकर वापस घर भेज दिया। अभिषेक ने कॉल कर कहा कि उसकी कहीं शादी नहीं तय हुई है, उससे ही शादी करेगा।


स्वीच ऑफ कर भाग गया दरोगा


सीओ ने पूछताछ के लिए युवती को बुलाया। साथ ही अभिषेक के पिता अशोक मिश्रा को भी कॉल किया, तो उन्होंने अगले दिन आने की बात कहकर फोन बंद कर लिया। दूसरी तरफ अभिषेक भी छुट्टी लेकर मोबाइल बंदकर गोला से चला गया। इसके बाद दिल्ली से अभिषेक ने कॉल कर बात की और दो दिन का और समय मांगा फिर फोन बंद कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि शादी का कार्ड मिलने पर जौनपुर जाकर लड़की के घरवालों से संपर्क कर सारी बात बताई। इसके बाद लड़की के चाचा खुद को इंस्पेक्टर बताने वाले श्याम पांडेय ने हंडिया थाना पर बुलाकर गाली देते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed