फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hope of semi conductor chip manufacturing factory raised in Dhuriyapar Industrial Area

Gorakhpur News: धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में जगी सेमी कंडक्टर चिप बनाने की फैक्टरी की उम्मीद

Fri, 21 Feb 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hope of semi conductor chip manufacturing factory raised in Dhuriyapar Industrial Area
गीडा प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को भेजा था प्रस्ताव, धुरियापार में उपलब्ध है जमीन
विज्ञापन

बजट में इसको लेकर नई कार्ययोजना बनने से बढ़ी उम्मीदें

गोरखपुर। बजट में सेमी कंडक्टर चिप को लेकर नई पॉलिसी जारी होने से धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सेमी कंडक्टर चिप बनाने की फैक्टरी लगने की उम्मीद बलवती हो गई है। क्योंकि गीडा प्रबंधन इसके लिए पहले ही प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज चुका है। अब इस पर नीति बनने का फायदा गोरखपुर को मिलेगा, ऐसा उद्योगपतियों का भी मानना है।
गीडा की तर्ज पर ही धुरियापार को भी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। गीडा र्ड की बैठक में इसके ले आउट को मंजूरी दी जा चुकी है। पिछले साल सितंबर में नोएडा में हुए सेमीकॉन इंडिया समिट में यूपी को सेमी कंडक्टर चिप बनाने के लिए पांच निवेश प्रस्ताव मिले थे। इसमें से तीन कंपनियों को नोएडा में ही जमीन दी गई थी। सितंबर में ही गीडा प्रबंधन ने भी धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सेमी कंडक्टर चिप बनाने की फैक्टरी लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, तब इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी। लेकिन, अब बजट में इसके लिए नए सिरे से नीति निर्धारित होने की बात सामने आने के बाद फिर से इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उद्योगपतियों का कहना है कि धुरियापार क्षेत्र में अगर कोई सेमी कंडक्टर चिप बनाने की फैक्टरी आती है, तो उसका असर यहां के अन्य उद्योगों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

------
हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जान है ये चिप
सेमी कंडक्टर सिलिकॉन चिप होते हैं जो विद्युत धाराओं को नियंत्रित करते हैं। ये कंप्यूटिंग चिप और माइक्रो कंट्रोलर हैं जो स्मार्टफोन, कंप्यूटर, डिजिटल कैमरा, एटीएम, ट्रेन और टेलीविजन से लेकर कार तक में इस्तेमाल होते हैं। हेड्सअप डिस्प्ले, सेंसर, कारों के हाईटेक फीचर, ड्राइवर असिस्टेंस, पार्किंग रियर कैमरा, एयरबैग और इमरजेंसी ब्रेक जैसे सिस्टम इन्हीं चिप की देन हैं। कई भारतीय कंपनियां चिप की डिजाइनिंग और टेस्टिंग का काम करती हैं, लेकिन सेमीकंडक्टर सेक्टर में यूरोप, अमेरिका, ताइवान और चीन का दबदबा है। वर्ष 2030 तक भारत में ही सेमी कंडक्टर की खपत 100 अरब डॉलर से ज्यादा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
गीडा प्रशासन ने बीते सितंबर में प्रदेश व केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें गीडा के धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सेमी कंडक्टर चिप बनाने की फैक्टरी के लिए जमीन देने की पहल की गई थी। हालांकि, हमारे प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी। धुरियापार में अगर किसी कंपनी की तरफ से इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए जगह मांगी गई तो जरूर उपलब्ध कराई जाएगी।
- अनुज मलिक, सीईओ गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed