फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hope for relief from jam in Doctors Lane, administration strict on parking arrangements

Gorakhpur News: डॉक्टर्स लेन में जाम से राहत की उम्मीद, पार्किंग व्यवस्था पर प्रशासन सख्त

Wed, 13 Aug 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hope for relief from jam in Doctors Lane, administration strict on parking arrangements
स्वीकृत पार्किंग स्थल का उपयोग सिर्फ गाड़ियों की पार्किंग के लिए होगा
विज्ञापन


गोरखपुर। डॉक्टर्स लेन में लंबे समय से लगने वाले जाम की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। कमिश्नर अनिल ढींगरा के निर्देश पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्किंग व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण रोकने की कार्ययोजना तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि फिराक चौराहे से बेतियाहाता चौराहे के बीच स्थित सभी क्लीनिक और अस्पतालों में स्वीकृत पार्किंग स्थल का उपयोग सिर्फ गाड़ियों की पार्किंग के लिए होगा। जीडीए इन बिल्डिंगों के नक्शों की जांच करेगा। यदि पार्किंग स्थल का अन्य कार्य में उपयोग पाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डॉक्टरों को निर्देश दिया गया कि वे पार्किंग स्थल पर गाड़ियों की उचित व्यवस्था करें। साइन बोर्ड लगाएं, प्रवेश-निकास मार्ग स्पष्ट करें और पार्किंग प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें। आईएमए अपने लेटरहेड पर सभी डॉक्टरों को इन निर्देशों की जानकारी देगा। नगर निगम और यातायात विभाग मिलकर इस मार्ग पर नियमित अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएंगे। इसके अलावा इंडियन बैंक परिसर में अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा के लिए प्रबंधन से पत्राचार शुरू कर दिया गया है, ताकि मरीजों और तीमारदारों को वाहनों की पार्किंग में सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि जाम से निजात दिलानेे के लिए यह बैठक हुई। जीडीए को यहां के भवनों की जांच करनी है। पार्किंग स्थल के अन्य इस्तेमाल पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आईएमए से भी मदद ली गई है। बैठक में एसपी ट्रैफिक संजय कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रतिमा गुप्ता, सचिव वाई सिंह, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, डॉ. बीएन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed