{"_id":"68a789bd14287d598b073cd6","slug":"gorakhpur-news-hooliganism-of-the-money-lender-even-after-returning-the-money-he-was-kidnapped-from-the-car-and-beaten-up-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1045127-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर की गुंडई : रुपये लौटाने के बाद भी कार से अगवा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोर की गुंडई : रुपये लौटाने के बाद भी कार से अगवा कर पीटा
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के भगौरा गांव में सूदखोरों की गुंडई सामने आई है। दो लाख रुपये के बदले 3.75 लाख रुपये लौटाने के बाद भी सूदखोर चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के मना करने पर सूदखोरों ने उसे कार से अगवा कर लिया। इसके बाद लखनऊ ले जाकर उसके साथ मारपीट की। सूदखोरों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने सीओ गीडा से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित सर्वजीत कुमार गौड़ ने बताया कि दो साल पहले उसने इलाके के ही रहने वाले एक सूदखाेर से दो लाख रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित अब तक 3.75 लाख रुपये लौटा चुके हैं।
आरोप है कि इसके बाद भी सूदखोर लगातार चार लाख रुपये और देने की मांग कर रहा है। इन्कार पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि बीते 17 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूदखोर अपनी कार से उसके घर पहुंचा। जहां उसे जबरन कार में बैठाकर लखनऊ ले गया। वहां एक कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह जान बचाकर वह घर लौटा।
इसके बाद उसने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल व सीओ गीडा कार्यालय में की। इस संबंध में सीओ गीडा आईपीएस अरुण कुमार एस ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।