{"_id":"67e5ac123b6caecc180683fb","slug":"gorakhpur-news-hookah-bar-case-gang-chart-ready-gangster-charges-imposed-on-accused-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-883998-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार प्रकरण: गैंग चार्ट तैयार, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार प्रकरण: गैंग चार्ट तैयार, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन
पांच होटल संचालक और कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लेगी एनबीडब्ल्यू
गोरखपुर। हुक्का बार प्रकरण में सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर लिया है। डीएम की स्वीकृति के लिए गैंग चार्ट भिजवाया जाएगा। एक सप्ताह में पुलिस प्रक्रिया पूरी होने का दावा कर रही है। इस केस में होटल संचालक व कर्मचारियों समेत अभी पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। सभी आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू लेकर इनाम रखने की तैयारी में जुटी है।
दरअसल, शाहपुर थाना क्षेत्र में गीता वाटिका के पास फ्लाई इन होटल में संचालित जीनस बॉटल रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारा तो देह व्यापार की बात सामने आई। जांच में पता चला कि फ्लाई इन होटल का संचालक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा के साथ मिलकर देह व्यापार का एक बड़ा गिरोह चला रहा है।
पुलिस सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाइ इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, नंदनी शर्मा, मुस्कान, श्रेय शुक्ला और अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन
होटल से हटा बोर्ड
गीडा स्थित बॉम्बे होटल के संचालक अजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उसके होटल से बोर्ड हटा दिया गया है। होटल की जगह अब वहां एक फर्म का बोर्ड लगाया गया है। बताया जा रहा है कि भवन सील न हो, इस कार्रवाई से बचने के लिए होटल संचालक के सहयोगियों ने बाॅम्बे होटल से नाम और पहचान हटा दी है।
वर्जनदेह व्यापार केस में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और होनी है। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई चल रही है। बहुत जल्द यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी