फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Honorarium of security personnel of enforcement team increased to 25 thousand

Gorakhpur News: प्रवर्तन दल के सुरक्षा कर्मियों का मानदेय 25 हजार किया गया

Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Honorarium of security personnel of enforcement team increased to 25 thousand
प्रवर्तन दल के सुरक्षा गार्डों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन

पहले 18 हजार रुपये मिलता था प्रवर्तन दल के पूर्व सैनिकों को मानदेय
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की 10वीं बैठक में प्रवर्तन दल में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रवर्तन दल में कार्यरत सुरक्षा गार्डों (भूतपूर्व सैनिकों) का मानदेय 18,000 से बढ़ा कर 25,000 रुपये किया गया है।
वर्तमान में नगर निगम में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों का मासिक वेतन 18 हजार रुपये मासिक है। जबकि गोरखपुर के अन्य प्रतिष्ठानों जैसे एचयूआरएल, एम्स और एफसीआई नंदानगर में भूतपूर्व सैनिकों को बिना शस्त्र 25 हजार और शस्त्रधारी सुरक्षा कर्मियों को 27 हजार प्रति माह मानदेय मिल रहा है। पिछले कुछ समय में ड्यूटी कार्यों में वृद्धि के बावजूद भूतपूर्व सैनिकों ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया है।
विज्ञापन




कोट
नगर निगम के प्रवर्तन दल में सेवाएं दे रहे सशस्त्र पूर्व सैनिकों का मानदेय 18,000 से बढ़ा कर 25,000 रुपये कर दिया गया है। इससे न केवल उनका मनोबल व उत्साह बढ़ेगा बल्कि वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed