फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Holi special will run between Ranchi-Gorakhpur

Gorakhpur News: रांची-गोरखपुर के बीच चलेगी होली स्पेशल

Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Holi special will run between Ranchi-Gorakhpur
गोरखपुर-अमृतसर के बीच चार फेरों में चलाई जाएगी ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने होली में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रांची-गोरखपुर के बीच एक फेरे और गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर के बीच चार फेरों के लिए चलाई जाएगी।
02883 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल 12 मार्च को रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया जं., सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 10.25 बजे, वाराणसी जं. से 11.58 बजे, जौनपुर से 13.55 बजे, औंड़िहार से 14.50 बजे, मऊ, बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर से छूटकर गोरखपुर शाम 7.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 02884 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल 14 मार्च शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 11.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन रांची सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

-
गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक होली स्पेशल आठ से
05007 गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक होली स्पेशल 8 से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली से दूसरे दिन मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला छावनी, ढंडारी कलां जलंधर सिटी, व्यास से छूटकर अमृतसर सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05008 अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 09 से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से सुबह 11.10 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 8.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed