फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hockey: Regional Stadium defeated MMMUT in a one-sided match.

हॉकी : रीजनल स्टेडियम ने एमएमएमयूटी को एकतरफा मुकाबले में हराया

Thu, 02 Oct 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hockey: Regional Stadium defeated MMMUT in a one-sided match.
प्रतियोगिता के तीसरे दिन में एमएमएमयूटी और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम के ​खिलाड़ी एक दूसरे की
स्व. धीरज सिंह ''''हरीश'''' जिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन


दूसरे मैच में एनई रेलवे ने कादरी क्लब को हराया
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्व. धीरज सिंह ''''हरीश'''' जिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और एनई रेलवे की टीमें विजेता बनीं।
पहला मैच रीजनल स्टेडियम व मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया। इसमें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एमएमएमयूटी को एकतरफा मुकाबले में 14-0 गोल के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच एनई रेलवे व कादरी क्लब के मध्य खेला गया। इसमें एनई रेलवे ने कादरी क्लब को 3-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रीता मिश्रा, सूर्यनाथ शर्मा, आरपी विश्वकर्मा, वाईएस जफर, नेहा सिंह, शशि नावेद, खुशी पांडेय, अनु, प्रेमलता और सैयद दराब ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि रणंजय सिंह जुगनू ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। आयोजक मनीष सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सात अक्तूबर तक आयोजित होगी। दशहरा के कारण दो अक्तूबर को मैच नहीं खेले जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, माइकल अलेक्जेंडर, भानू प्रताप मल्ल, श्रवण सिंह, रामशंकर लाल जयसवाल, रत्नेश श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, राहुल सिंह, गिरधारी पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed