फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Hockey: Kanpur defeated Moradabad in the inaugural match.

हॉकी टुर्नामेंट: उद्घाटन मैच में कानपुर ने मुरादाबाद को हराया- प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता चल रही

Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
सार

कानपुर की तरफ से माही ने 9वें मिनट, वर्षा कुमारी ने 17वें और अंजली नें 58वें मिनट में गोल किए। मुरादाबाद की तरफ से एकमात्र गोल अंशिका ने 17वें मिनट में किया। दूसरा मैच झांसी मंडल बनाम बरेली मंडल के बीच खेला गया। इसमें झांसी ने बरेली को एकतरफा मुकाबले में 7-0 के अंतर से पराजित किया। झांसी की तरफ से गौरी ने दो और मनीषा ने तीन गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Hockey: Kanpur defeated Moradabad in the inaugural match.
हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर सोमवार को प्रदेशस्तरीय अंडर-19 जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कानपुर की टीम ने मुरादाबाद मंडल को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की। कानपुर की जीत में वर्षा, अंजली और माही ने अहम भूमिका निभाई। सोमवार को प्रतियोगिता में पांच मैच खेले गए।

विज्ञापन


कानपुर की तरफ से माही ने 9वें मिनट, वर्षा कुमारी ने 17वें और अंजली नें 58वें मिनट में गोल किए। मुरादाबाद की तरफ से एकमात्र गोल अंशिका ने 17वें मिनट में किया। दूसरा मैच झांसी मंडल बनाम बरेली मंडल के बीच खेला गया। इसमें झांसी ने बरेली को एकतरफा मुकाबले में 7-0 के अंतर से पराजित किया। झांसी की तरफ से गौरी ने दो और मनीषा ने तीन गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


तीसरा मैच लखनऊ मंडल बनाम मेरठ मंडल के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों का स्कोर निर्धारित समय तक 1-1 रहा। इस कारण मैच टाई हो गया।

In Gorakhpur,  Hockey: Kanpur defeated Moradabad in the inaugural match.
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ की तरफ से कंचन ने 34वें मिनट और मेरठ की तरफ से तन्नु ने 40वें मिनट में गोल किए।

चौथा मैच आजमगढ़ मंडल बनाम बस्ती मंडल के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने बस्ती को एकतरफा मुकाबले में 5-0 के अंतर से पराजित किया। आजमगढ़ की तरफ से रोशनी ने 20वें और 28वें मिनट, अनामिका ने 35वें और 40वें मिनट व निक्की ने 45वें मिनट में गोल किए।

पांचवां मैच आगरा मंडल बनाम देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया। इसमें आगरा ने देवीपाटन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 के अंतर से पराजित किया। आगरा की तरफ से वंदना ने 35वें और 41वें मिनट व रौनक ने 17वें मिनट में गोल किए। मंगलवार को सुबह सात बजे से मैच खेले जाएंगे।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला हॉकी संघ उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अर्जुन अवार्डी प्रेममाया, आरएसओ आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, आजाद सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, जय यदुवंशी, रीता मिश्रा, माइकल एलेक्जेंडर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed