फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hit by scooter, also beaten, case against father and son

Gorakhpur News: स्कूटी में टक्कर मारा, पिटाई भी की, पिता-पुत्र पर केस

Fri, 10 Jan 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hit by scooter, also beaten, case against father and son
रामगढ़ ताल इलाके में हुई घटना, केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ ताल इलाके के साकेतनगर स्थित एक लाइब्रेरी के सामने से गुजर रहे छात्र को बुलेट सवार ने पहले ठोकर मारी फिर विरोध करने पर पीटा भी। पुलिस ने शुभम सिंह की तहरीर पर पंकज सिंह और उनके बेटे आदित्य राज सिंह पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

फुलवरिया, महुईसुघरपुर निवासी शुभम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। साकेत नगर स्थित एक पुस्तकालय में अध्ययन के लिए प्रतिदिन जाता है। बुधवार की सुबह 10.45 बजे अध्ययन के लिए पुस्तकालय गया। गेट के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर जा रहा था। उसी बीच पंकज सिंह ने बुलेट से गलत दिशा से आकर अपनी गाड़ी से ठोकर मार दिया। उसकी ठोकर से सड़क पर गिर गया, जिससे घुटने आदि में चोट आई। साथ ही बुलेट सवार भी आगे जाकर गिर गया। उसे जाकर स्वयं उठाया। उठाने के बाद बुलेट सवार पंकज सिंह निवासी साकेत नगर के द्वारा पुस्तकालय के सामने आकर अनावश्यक रूप से गाली देने के साथ लात घुसे से मारा पीटा। ईंट से भी मारने की कोशिश की। साथ ही घर के अंदर से आवाज देते हुए शस्त्र मांगते हुए उसने जान से मारने की धमकी भी दी। अपने बचाव के लिए पंकज सिंह से जान की रक्षा के लिए रोता गिड़गिड़ाता रहा तथा क्षमा याचना करता रहा। उसी समय पुस्तकालय से कुछ बच्चे बाहर आए और सभी ने पंकज सिंह के चंगुल से मुक्त कराया। अपनी जान बचाकर अपने घर भागते हुए आया। इसके बाद पंकज सिंह का लड़का आदित्य राज सिंह हॉकी लेकर आया और मारपीट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed