{"_id":"680e871b5fc72ad90e08d377","slug":"gorakhpur-news-hit-and-run-out-of-four-injured-three-are-in-critical-condition-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-916813-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन : चार घायलों में तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन : चार घायलों में तीन की हालत नाजुक
Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मरियम की हालत चिंताजनक, निहाल व बदरे आलम की भी स्थिति गंभीर
जुबेर की हालत में हुआ सुधार, घटना में तीन की पहले हो चुकी है मौत
सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा के रघुनाथपुर गांव के भगवानपुर टोले में शुक्रवार रात हिट एंड रन मामले में चारों घायलों का मेडिकल कॉलज में इलाज चल रहा है। इनमें गंभीर रूप से घायल मरियम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा दो अन्य घायल भी गंभीर बताए जा रहे है। वहीं, जुबेर की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है।
शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार चालक ने घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार की साईदा खातून (44) और उनकी बेटी सूफिया (16), मरियम (56), राबिया खातून (23), निहाल (05), जुबेर (17) और सुबराती (16) को कुचल दिया था। मौके पर ही साइदा खातून व सूफिया की मौत हो गई थी, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार सुबह राबिया खातून की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में घायल मरियम, निहाल, सुबराती व जुबैर का इलाज चल रहा है। इसमें मरियम की स्थिति गंभीर हाल है। वहीं सुबराती व निहाल की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजन घायलों का हाल जानने को परेशान दिखे।