फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: History-sheeter Sarfaraz's associate Mainuddin and four arrested while planning robbery.

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर सरफराज का साथी मैनुद्दीन समेत चार डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: History-sheeter Sarfaraz's associate Mainuddin and four arrested while planning robbery.
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर सरफराज का दूसरा साथी मैनुद्दीन अंसारी भी अपने तीन साथियों के साथ डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरखनाथ पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के ही एक निर्माणाधीन भवन से शाहपुर आवास विकास काॅलोनी निवासी मैनुद्दीन अंसारी, नौरंगाबाद के शोएब अहमद उर्फ अबरार अहमद, रुस्तमपुर का आकाश कुमार और राजेंद्र नगर निवासी अहमद हसन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गोरखनाथ पुलिस का कहना है कि मैनुद्दीन रामगढ़ताल की घटना में शामिल था। अब इस घटना में फरार आकाश निषाद की तलाश चल रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात गोरखनाथ क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन से कुछ आवाज सुनाई पड़ी। पास जाकर सुनने का प्रयास किया गया तो ज्ञात हुआ कि वे लोग डकैती करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। चार को पकड़ लिया गया दो अंधेरे में भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के पास सरिया, हॉकी, पाइप और एक बाइक मिली है।
विज्ञापन

बदमाशों पर दर्ज हैं कई केस
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों पर पहले से कई केस दर्ज हैं। मैनुद्दीन अंसारी पर 20, शोएब अहमद पर छह, अहमद हसन दो दर्ज हैं। वहीं आकाश निषाद पर चार केस हैं। आकाश कुमार चोरी के एक मामले में पहले से रामगढ़ताल थाने से वांछित है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी डकैती, चोरी करते हैं। गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। इनपर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed