फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: History sheeter murder case: Pradhan dodged the police and surrendered in court

हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड : पुलिस को चकमा देकर प्रधान ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: History sheeter murder case: Pradhan dodged the police and surrendered in court
एक दिन पहले मुख्य आरोपी जुगुल निषाद के पुत्र प्रेम के बयान पर केस में जुड़ा था नाम
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह एसओजी व पुलिस टीम दे रही थी दबिश
कसिहार/गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर दिनेश की हत्या के बाद से गांव छोड़कर भागे फिर रहे ग्राम प्रधान बजरंगी शाही ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया दिया गया। पुलिस अब प्रधान को रिमांड पर लेने की बात कर रही है। शुक्रवार को न्यायालय में रिमांड पर लेने के लिए आवेदन करेगी। रिमांड मिलने पर प्रधान से पूछताछ की जाएगी। बुधवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी जुगुल के पुत्र प्रेम से पूछताछ के बाद प्रधान का केस में नाम जोड़ा गया था।
गोरखपुर से अपने गांव बेलीपार के भरवलिया जा रहे हिस्ट्रीशीटर दिनेश को चार पहिया सवार बदमाशों ने शनिवार को वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर दौड़ाकर गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद दिनेश के भाई रमेश ने मुख्य आरोपी जुगुल सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। बीते सोमवार की देर मुख्य आरोपी जुगुल निषाद को भागने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को उसके पुत्र प्रेम निषाद को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रेम निषाद ने दिनेश हत्याकांड में ग्राम प्रधान बजरंगी शाही, अजय कन्नौजिया, अनिल निषाद के साथ गोला क्षेत्र के विवेक सिंह के भी शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस हत्याकांड में चारों का नाम जोड़ते हुए प्रधान की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह में सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब प्रधान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बेलीपार पुलिस शुक्रवार को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन करेगी। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्हें जेल भिजवा दिया गया है। प्रधान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।
-------
पंचायत प्रतिनिधि का था चार पहिया वाहन
हिस्ट्रीशीटर दिनेश हत्या के दिन प्रधान ने चार पहिया वाहन की व्यवस्था की थी। ग्राम प्रधान बजरंगी शाही खुद ही वाहन को चला भी रहा था। पुलिस अभी तक वाहन को बरामद नहीं कर सकी है। फिलहाल ग्राम प्रधान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रधान बजरंगी सिंह घटना के वक्त जिस चार पहिया वाहन से घटनास्थल पर पहुंचा था वह एक पंचायत प्रतिनिधि की बताई जा रही है। बेलीपार लिस वाहन स्वामी के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है।
--------
आरोपी विवेक सिंह के भाई व परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया
गोला के मटिहनिया निवासी आरोपी विवेक सिंह के भाई और परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस को अभी कुछ ऐसी जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे वह आरोपी विवेक तक पहुंच सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

--------
कई दिन से दे रहा था पुलिस को चकमा
हिस्ट्रीशीटर दिनेश की हत्या के बाद से भागे फिर रहे ग्राम प्रधान बजरंगी शाही ने बृहस्पतिवार सुबह में सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बजरंगी पुलिस को कई दिन से चकमा दे रहा था। मंगलवार को प्रधान बजरंगी शाही ने शहर के भगत चौराहा के समीप अपने दोस्त के यहां शरण ली थी। वह बुधवार को न्यायालय में आत्म समर्पण करने वाला भी था। इसी बीच सूचना पर ठिकाने पर पुलिस पहुंची। हालांकि वह भाग निकला था। बृहस्पतिवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed