फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: History sheeter murder case: Police applied for remand of accused Pradhan Bajrangi

हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड : आरोपी प्रधान बजरंगी को रिमांड के लिए पुलिस ने दी अर्जी

Thu, 19 Jun 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: History sheeter murder case: Police applied for remand of accused Pradhan Bajrangi
शूटर विवेक सिंह के भी न्यायालय में सरेंडर की अर्जी पर पुलिस दिनभर रही अलर्ट
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए न्यायालय परिसर में दिनभर डाले रखा डेरा
अनिल निषाद व अजय कन्नौजिया की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर दिनेश हत्याकांड में न्यायालय में समर्पण करने वाले प्रधान बजरंगी को रिमांड पर लेने के लिए बेलीपार पुलिस ने बुधवार को अर्जी दी। पुलिस न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रही है। वहीं शूटर विवेक सिंह के सरेंडर करने की सूचना पर बेलीपार पुलिस दिनभर न्यायालय में जमी रही है, लेकिन वह नहीं आया। पुलिस हत्या में नामजद आरोपी अनिल व अजय की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
गोरखपुर से अपने गांव बेलीपार के भरवलिया जा रहे हिस्ट्रीशीटर दिनेश को शनिवार को बदमाशों ने वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। दिनेश के भाई रमेश ने मुख्य आरोपी जुगुल समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। पुलिस मुख्य आरोपी जुगुल निषाद, उसके पुत्र प्रेम निषाद व बाइक से लेकर हिस्ट्रीशीटर दिनेश आने वाले संजय निषाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान बजरंगी शाही ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई थी। बुधवार को पुलिस ने रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी, लेकिन न्यायालय से कोई आदेश नहीं मिला।
विज्ञापन

इधर, शूटर विवेक सिंह की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस को सूचना मिली थी कि उसने न्यायालय में सरेंडर की योजना बनाते हुए अर्जी दी है। इस पर बुधवार को पूरे दिन बेलीपार पुलिस न्यायालय में परिसर में जमी रही, लेकिन आरोपी सरेंडर करने नहीं पहुंचा। इसके अलावा हत्याकांड में नामजद अनिल निषाद व अजय कन्नौजिया की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि रिमांड पर लेने लिए अर्जी दी गई है, लेकिन आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही प्रधान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed