फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: History-sheeter accused of demanding extortion in land dispute and threatening to kill

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर पर जमीन के विवाद में रंगदारी मांगने व हत्या की धमकी देने का आरोप

Thu, 03 Oct 2024 06:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: History-sheeter accused of demanding extortion in land dispute and threatening to kill
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के भोपा बाजार में दो पक्षों में जमीन के विवाद की पंचायत को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोपा बाजार के मिठाई व्यापारी शिव शंकर जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चौरीचौरा थाने का भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ रिंकू जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ आकर बैनामाशुदा जमीन के भी 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने, मारपीट करने व हत्या करने की धमकी दी है। मिठाई की दुकान में विवाद के संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष से निखिल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शिव शंकर जायसवाल बनाम मोहन लाल के दाखिल मुकदमे में आपत्ति दाखिल की है। आपत्ति हटाने को लेकर लेकर शिवशंकर उर्फ भोला अपने पांच सहयोगियों के साथ दुकान पर बुलाया और जब मना किया तो गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed