फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: History sheet of Jhinku Dubey's murderers will be opened.

Gorakhpur News: झिनकू दुबे के हत्यारोपियों की खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट

Tue, 17 Dec 2024 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: History sheet of Jhinku Dubey's murderers will be opened.
गोरखपुर। गोला थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी झिनकू दुबे की हत्या में आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकालने को कहा है। विगत दिनों झिनकू दुबे अपनी बहू को लेकर 164 का बयान दर्ज कराने के लिए गोरखपुर कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में स्कार्पियो से उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया गया था। उसके बाद रॉड व लाठी-डंडे से पीटा गया था। मामले में गांव के प्रधान सहित चार नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


पहले से चल रही थी रंजिश
झिनकू दुबे और रामेश्वर दुबे पटीदार हैं। दोनों परिवारों में काफी पहले से रंजिश चल रही है। आरोप है कि दिवाली की रात प्रधान के परिवार के लोगों ने झिनकू दुबे के घर में घुसकर मारपीट की थी। मामले में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद प्रधान के पिता को मारापीटा गया था। प्रधान के परिवार की ओर से मामले में झिनकू दुबे को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया था। अंतिम बार केस झिनकू दुबे की ओर से बिजली का केबल काट लेने व धमकी देने का दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


ऑडियो हुआ था वायरल
प्रधान रामेश्वर दुबे के परिजनों ने पहले ही झिनकू को मारने की साजिश की थी। इसको लेकर बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। अमर उजाला ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में रामेश्वर दुबे, झिनकू दुबे के भतीजे को उनका खेत न जोतने के लिए कह रहे हैं। इसी ऑडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि झिनकू ने पिता को मारा है इसलिए उसे मारेंगे जरूर। हम चार भाई हैं, एक जेल में रहेगा तो भी कोई बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश रचने का आरोपी बना प्रधान
घटना वाले दिन प्रधान रामेश्वर दुबे प्रदेश से बाहर था। इसलिए हत्या का साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास भी चल रहे हैं। इधर, प्रधान के भाइयों तारकेश्वर, परमेश्वर और एक अन्य पवन यादव को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। दो लोगों की तलाश चल रही है। इधर, एसएसपी ने गोला पुलिस को झिनकू दुबे की बहू का कोर्ट में बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसी तरह प्रधान रामेश्वर के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। जिनके आपराधिक इतिहास होंगे, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed