फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: His Excellency liked Gorakshanagari, it became a part of the city's memories

Gorakhpur News: महामहिम को भा गई गोरक्षनगरी, शहर की स्मृतियों में रच-बस गईं

Wed, 02 Jul 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: His Excellency liked Gorakshanagari, it became a part of the city's memories
शहर में 29 घंटे रहीं राष्ट्रपति, दो दिन में सड़क मार्ग से 129 किलोमीटर का किया सफर
विज्ञापन

स्वच्छ और सुंदर गोरखपुर देखकर गदगद हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
गोरखपुर। पहली बार गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि पर पहुंचीं महामहिम द्रौपदी मुर्मू को शहर गोरक्षनगरी खूब भाई। वह शहर में करीब 29 घंटे रहीं। इस दौरान सड़क मार्ग से 129 किमी का भ्रमण किया। शहर के एक से दूसरे छोर तक दो दिनों में कई बार आईं-गईं। अपनी सादगी व बच्चों के प्रति लगाव के कारण वह शहर की स्मृतियों में सदा के लिए रच-बस गईं।

राष्ट्रपति मुर्मू 30 जून को दोपहर करीब 1:10 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरी थीं। एक जुलाई को शाम करीब छह बजे के बाद यहां से निकलीं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सर्किट हाउस पहुंची थीं। दो दिनों में विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए वह चार बार सर्किट हाउस से निकलीं। पहले दिन एम्स और गोरखनाथ मंदिर जाने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन

पहले दिन महामहिम ने 37, जबकि दूसरे दिन 92 किमी का सफर किया। इस दौरान वह शहर से सटे ग्रामीण अंचल में भी गईं। स्वच्छ, सुंदर और जगमग गोरखपुर को देखकर राष्ट्रपति गदगद दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



.........
पूर्वांचल को कामयाबी का मंत्र दे गईं महामहिम

दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्वांचल के लोगों को कामयाबी का मंत्र दे गईं। उन्होंने हर व्यक्ति के उत्तम स्वास्थ्य को देश की तरक्की से जोड़ा। स्वास्थ्य को संपदा बताते हुए उन्होंने लोगों को सजग किया। हर व्यक्ति को अथक परिश्रम, निद्रा जीत और कार्य के प्रति समर्पण का मंत्र देते हुए कहा कि इन तीन चीजों से व्यक्ति और देश का विकास तय होता है।


...
राष्ट्रपति ने बटन दबाकर किया आयुष विवि का लोकार्पण
गोरखपुर। राष्ट्रपति ने मंगलवार को मंच से बटन दबाकर आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण 52 एकड़ में 268 करोड़ रुपये की लागत से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed