{"_id":"67fac3520d0604c4550e958a","slug":"gorakhpur-news-high-tech-nursery-center-will-be-opened-in-gorakhpur-university-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-899903-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगा हाई-टेक नर्सरी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगा हाई-टेक नर्सरी केंद्र
विज्ञापन
कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के अंतर्गत हाई-टेक नर्सरी की स्थापना को मिली स्वीकृति
एग्रीकल्चर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर के नाम से जानी जाएगी नर्सरी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के अंतर्गत एक हाई-टेक नर्सरी बनाई जाएगी। इसकी स्थापना के लिए कार्य परिषद से स्वीकृति मिल गई है। यह नर्सरी ''''एग्रीकल्चर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर (कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र)'''' के नाम से जानी जाएगी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों और किसानों की आवश्यकताओं को एक साथ जोड़ना है। यह केंद्र न केवल आधुनिक कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर किसानों को लाभ पहुंचाने के साथ छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।
नर्सरी में 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले दो आधुनिक पॉलीहाउस शामिल होंगे, जो नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित होंगे। पॉलीहाउस में स्टील संरचना, गटर सिस्टम, यूवी-स्टेबलाइज्ड पॉलीकार्बोनेट मल्टी-वाॅल शीट, पैड और फैन कूलिंग सिस्टम, माइक्रोप्रोसेसर नियंत्रित बेंचिंग प्रणाली, प्रकाश संश्लेषण प्रणाली (पीएआर लैंप सहित), फॉगर सिस्टम और टैंक फ्लोर जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा एक बिक्री आउटलेट भी बनेगा जहां से किसान रोगमुक्त पौध रोपण सामग्री रियायती दरों पर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
--
छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
कुलपति ने बताया कि छात्रों के लिए यह केंद्र एक व्यावहारिक प्रशिक्षण स्थल के रूप में कार्य करेगा, जहां वे आधुनिक नर्सरी तकनीक, पॉलीहाउस प्रबंधन और पौध प्रवर्धन जैसी विधाओं में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अंतर्गत फल और सब्जियों की व्यावसायिक खेती के लिए आधुनिक बीज उत्पादन तकनीक का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
--
कोट...
कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के अंतर्गत एक हाई-टेक नर्सरी बनाई जाएगी। यह पहल पूर्वांचल क्षेत्र की कृषि को एक नई दिशा प्रदान करेगी और विश्वविद्यालय को कृषि नवाचार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था के रूप में स्थापित करेगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति