फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Henchman said- Mafia's brother has the bike and mobile used in the incident

Gorakhpur News: गुर्गा बोला- माफिया के भाई के पास है घटना में इस्तेमाल बाइक व मोबाइल- फिर चर्चा में आया नाम

Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Henchman said- Mafia's brother has the bike and mobile used in the incident
सीसीटीवी में कैद फायरिंग करने वाले मनबढ़ों की धुंधली फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
शाहपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोली चलाने के आरोपी गौरव पांडेय को पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार को थाने लाई। सात घंटे तक पूछताछ कर जेल भिजवा दिया। गौरव ने पुलिस को बताया कि माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय के पास घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल रखा है। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम संजय पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस केस में शताब्दीपुरम के प्रापर्टी डीलर सोमनाथ शुक्ला उर्फ अंकु की तहरीर पर 25 फरवरी को संजय उपाध्याय और अन्य आरोपियों के खिलाफ रंगदारी और गोली चलाने का केस दर्ज किया था। छापा मारकर उसको हिरासत में लेकर पूछताछ भी हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन साक्ष्य के अभाव में उसे छोड़ दिया गया था। इसके साथ ही आरोपी गौरव पांडेय को जहां-जहां शरण मिली है। पुलिस को उनके नाम भी मिल गए हैं। अब पुलिस शरणदाताओं पर भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी में चढ़कर किया था पुलिस से विवाद
पुलिस के मुताबिक, करीब दस साल पहले कौवाबाग चौकी पर चढ़कर पुलिस कर्मियों से माफिया के भाई ने विवाद ने विवाद किया था। मामले में माफिया और उसके भाई पर केस दर्ज किया गया था। थाने में गुंडई के आरोप में बसपा से माफिया निष्कासित कर दिया गया था।

25 मई 2024 को कैंट क्षेत्र के दाउदपुर नहर रोड निवासी प्रवीण श्रीवास्तव ने गुलरिहा थाने में जमीन के विवाद में रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का केस माफिया और उसके भाई पर कराया था।

चकमा देकर गौरव ने किया था सरेंडर
शाहपुर में प्राॅपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने व गोलियां चलाने के आरोपी गौरव पांडेय ने पुलिस को चकमा देकर सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, माफिया विनोद उपाध्याय के साथ ही गौरव रहता था। मुठभेड़ में माफिया के ढेर होने के बाद उसके भाई के साथ रह रहा था।

गौरव ने चला रहा था बाइक, अंबिका ने गोली चलाई
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक अंकित पासवान ने 18 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर अंकु शुक्ल को डराने के लिए माफिया का भाई बनकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। बात नहीं बनी तो 23 फरवरी को अंबिका और गौरव पांडेय अंकु शुक्ल के घर जाकर फायरिंग की कोशिश की लेकिन नहीं कर पाए।

24 फरवरी को दोबारा गौरव और अंबिका एक बाइक से निकले। शाहपुर इलाके स्थित प्राॅपर्टी डीलर अंकु शुक्ला के घर पर चढ़कर कार पर अंबिका ने गोलियां चलाई।

शाहपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पांच मार्च को शाहपुर चरगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, गुलरिहा रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन मिश्रा, चिलुआताल के करीमनगर पोखर भिंडा निवासी साहिल अली और गुलरिहा सेमरा नंबर दो निवासी शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। इनके पास से दो अवैध पिस्टल व 2 कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद किया गया था।


पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपी से शाहपुर थाने में पूछताछ की गई है। उसने बताया है कि घटना में इस्तेमाल बाइक व मोबाइल संजय के पास रखा है। उसके खिलाफ पहले दिन ही केस दर्ज कर लिया गया था। जांच कर साक्ष्य के आधार पर अब आगे कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed