फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Health of the accused of shooting and his sisters is improving

Gorakhpur News: गोली मारने के आरोपी व बहनों के स्वास्थ्य में सुधार

Tue, 06 May 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Health of the accused of shooting and his sisters is improving
सिविल लाइंस में दो मई को घर में घुसकर दो बहनों को फिर आरोपी ने खुद को मारी थी गोली
विज्ञापन

सेहत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने वार्ड में किया शिफ्ट, बहनों की सेहत में भी हो रहा सुधार
गोरखपुर। सिविल लाइंस में दो मई को सगी बहनों के बाद खुद को गोली मारने वाले सिरफिरे मनदीप यादव की सेहत में सुधार हुआ है। सोमवार को डॉक्टरों ने उसे आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, हालांकि अभी उसका ऑपरेशन नहीं हुआ है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि अब धीरे-धीरे उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उधर, बहनों की हालत में भी सुधार हो गया है और उन्हें भी जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन, गोली के घाव होने की वजह से पुलिस ने अब तक बयान दर्ज नहीं किया है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस डॉक्टरों से बयान के लिए अनुमति मांगेगी। अगर डॉक्टरों ने बहनों को बयान देने में सक्षम पाया तो पुलिस बयान दर्ज कर लेगी। वहीं, आरोपी के सेहत में सुधार होने के बाद से सुरक्षा में लगे गार्डों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पुलिस सुरक्षा में ही उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके की घायल बहनों की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी मंदीप यादव उसकी बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता है। बेटी ने इन्कार किया तो उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद भी शादी के लिए बेटी तैयार नहीं हुई तो उसे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे दिन मंदीप यादव, उसके पिता सुरेश यादव, अमृत यादव और शुभम यादव षड्यंत्र कर घर पर चढ़ गए। मंदीप यादव हाथ में असलहा लेकर सभी आरोपियों के साथ घर में घुसकर गाली देने लगा। बेटियों ने मना किया तो उसने छोटी बेटी के पेट में गोली मार दी। बचाने गई बड़ी बेटी को जान से मारने के लिए मंदीप ने गोलियां बरसा दी। उसके पेट व सीने में गोली लगी। इसके बाद दोनों बेटियों गिरकर तड़पने लगी। इसके बाद मुझे भी जान से मारने के लिए दौड़ाया। कमरे का दरवाजा बंद कर उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद सभी आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कई गोलियां चलाई, जिसमें आरोपी मंदीप को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed