{"_id":"688d1e776463c968d80d91c8","slug":"gorakhpur-news-health-department-organized-a-camp-in-jindapur-village-treated-30-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1023282-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिंदापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग ने किया कैंप, 30 लोगों को किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिंदापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग ने किया कैंप, 30 लोगों को किया इलाज
Sat, 02 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया ब्लॉक के जिंदापुर गांव के 70 लोग चिकन पॉक्स के वायरस से संक्रमित
जंगल कौड़िया। ब्लॉक के जिंदापुर गांव में करीब 20 घरों के 70 लोग चिकन पॉक्स जैसे संक्रामक रोग से पीड़ित पाए गए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच और इलाज की गुहार लगाई थी। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में कैंप कर 30 लोगों का इलाज कर दवाएं बांटीं।
शुक्रवार सुबह दस बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश नारायण गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रणविजय सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत कुमार त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शाहरुख, एएनएम सोनी विश्वकर्मा और आशा कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाया। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि ग्रामीण चिकन पॉक्स से संक्रमित हैं, जो लोग कैंप तक नहीं पहुंच सके उन्हें घर जाकर टीम ने दवाएं दीं और संक्रमण से बचाव के उपाय बताए।
वर्जन
ग्रामीण चिकन पॉक्स से संक्रमित हैं। अधिकतर की सेहत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को दवाएं वितरित की गईं और बचाव के उपाय बताए गए। लोग जल्द ही संक्रमण से मुक्त हो जाएंगे। - डॉ. उमेश नारायण गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक, जंगल कौड़िया