फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Headmaster beats girl students for not braiding, one girl faints

Gorakhpur News: चोटी नहीं बनाने पर हेडमास्टर ने छात्राओं को पीटा, एक छात्रा हो गई बेहोश

Fri, 20 Sep 2024 06:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Headmaster beats girl students for not braiding, one girl faints
गोरखपुर। खोराबार ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोतीराम अड्डा की हेडमास्टर आभा दूबे ने डबल चोटी बांधकर नहीं आने पर छात्राओं की पिटाई की। आठवीं कक्षा की एक छात्रा के बाल खींच और मुंह में डंडा डाल दिया, जिससे वह छात्रा बेहोश हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्राओं के साथ हुए इस घटना की सूचना कुछ ही देर में ग्रामीणों में फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीईओ वीके राय ने सभी छात्राओं को बारी- बारी से बुलाकर पूरी कहानी सुनी। छात्राओं ने बताया कि मैडम कक्षा में आते ही डबल चोटी चेक करने लगीं। इस दौरान जो छात्राएं दो चोटी बांधकर नहीं आईं थी, उनके बाल पकड़कर बेरहमी से पीटने लगीं।
विज्ञापन

एक छात्रा को मारते हुए उसके मुंह में डंडा डाल दिया। छात्रा जमीन पर गिर गई। बेहोश छात्रा को देखकर अन्य छात्राएं चिल्लाने लगीं। छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ विद्यालय में पहुंचकर हल्ला करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने कहना है कि हेडमास्टर पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

घटना की सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
- रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed