फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Head smashed with hammer for opening the lock of the house

Gorakhpur News: मकान का ताला खोलने पर हथौड़ी से सिर फोड़ा

Wed, 08 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Head smashed with hammer for opening the lock of the house
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया मुहल्ले का मामला,
विज्ञापन

पत्नी और रिश्तेदार पर हमला करने का आरोप
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि पत्नी के कहने पर बेटे और रिश्तेदार ने पीड़ित के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां निवासी पृथ्वी पाल गुप्ता शाहपुर के जंगल तुलसीराम बिछिया में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। वह पीओपी का काम करते हैं। तीन साल पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। पत्नी मकान में ताला बंद कर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ मायके में रह रही थी, जबकि पृथ्वी जेल बाईपास के पास किराये के कमरे में रहकर काम करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पृथ्वी अपने बिछिया स्थित मकान पर पहुंचे और ताला खोलने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी और मायके पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। ताला तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने हथौड़ी से हमला कर उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पर पुहंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed