फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He was dedicated towards his duty...family discord broke him

Gorakhpur News: ड्यूटी को लेकर थे समर्पित...परिवार में कलह ने तोड़ दिया

Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He was dedicated towards his duty...family discord broke him
एयरफोर्स में सुरक्षा कर्मी की सुसाइड का मामला
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह शव लेकर बिहार चले गए परिजन
गोरखपुर। एयरफोर्स में तैनात डीएससी के जवान की खुदकुशी के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर बिहार चले गए। साथियों का कहना है कि वह ड्यूटी को लेकर हमेशा समर्पित रहते थे। पारिवारिक कलह ने तोड़ दिया। सुसाइड नोट में भी पारिवारिक कलह ही सामने आया है।
जवान जितेंद्र सिंह बिहार के छपरा जिले के मकेर के रहने वाले थे। उन्होंने भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद डीएससी में नौकरी शुरू की थी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इनसे बड़े अवध बिहारी सिंह, नवल किशोर सिंह और छोटे हरेंद्र सिंह हैं। पत्नी का नाम सीमा देवी है। दो बेटे प्रेम और ऋतिक हैं। वहीं, एक बेटी मुस्कान है। बृहस्पतिवार की भोर में उन्होंने खुद को एके 103 रायफल से गोली मार ली। घटना के वक्त जितेंद्र के दो साथी कैंप में सो रहे थे। उसी दौरान इसने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

साथियों का कहना है कि कूलर की आवाज इतनी तेज थी कि वे गोली चलने की आवाज सुन नहीं सके। जितेंद्र का रिलीवर जब ड्यूटी के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि वह जमीन पर गिरा पड़ा था। उसके पेट में बाएं तरफ गोली लगी थी। उसका मोबाइल फोन कैंप में था। वहीं पर एक सुसाइड नोट भी मिला। बिहार से परिजन बृहस्पतिवार की शाम को आ गए थे। शुक्रवार की सुबह वह शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed