फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He left his younger brother at home and went to Deoghar, stole jewellery worth 40 lakhs including cash

Gorakhpur News: छोटे भाई को घर छोड़कर गए थे देवघर, नकदी समेत 40 लाख के जेवर उड़ाए

Wed, 11 Jun 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He left his younger brother at home and went to Deoghar, stole jewellery worth 40 lakhs including cash
कोतवाली इलाके के बक्शीपुर में घर से 40 लाख की चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

घर पर अकेला छोड़कर जाने से छोटे भाई को नागवार लगी बात, सहयोगी के साथ मिलकर की चोरी
आरोपी के पास चोरी का जेवर व नकदी बरामद
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर काली मंदिर के समीप घर में सात जून को चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर में चोरी पीड़ित के सबसे छोटे भाई सचिंद्र कुमार कुशवाहा ने अपने एक सहयोगी के साथ की थी। उसने करीब छह लाख रुपये समेत 40 लाख जेवर चुराए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी छोटा भाई को छोड़कर उसके चार भाई परिवार के साथ झारखंड के देवघर जलाभिषेक चले गए थे। उसे घर पर अकेला छोड़ने से वह नाराज था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर काली मंदिर निवासी प्रह्लाद कुमार कुशवाहा अपने चार भाइयों के साथ रहते हैं। सात जून को वह आरोपी भाई को घर पर छोड़कर अपने अन्य भाइयों और उनके परिवार के साथ झारखंड के देवघर जलाभिषेक करने गए थे। नौ जून को घर लौटे तो घर का नजारा देख होश उड़ गए। चारों भाइयों के परिवार का जेवर व नकदी चोरी हो गई थी। इसके बाद प्रह्लाद ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की सचिंद्र की भूमिका संदिग्ध दिखी। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकारी। सचींद्र उर्फ सनी ने बताया कि क्षेत्र के खास पाॅकीज होटल के समीप निवासी अनवर नामक सहयोगी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का चार सौ ग्राम सोने व डेढ़ किलो चांदी के जेवर के अलावा नकद 5,75,400 बरामद किया। पूछताछ में सचींद्र ने बताया कि भाई उसे देवघर नहीं ले गए थे। यह बात उसे काफी नागवार लगी थी। भाइयों को सबक सिखाने के लिए उसने चोरी की।
विज्ञापन

---
कोट
कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर में चोरी का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने पीड़ित के छोटे भाई को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। उनके पास से चोरी का जेवर व रुपये भी बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed