फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He had come to Gorakhpur for a visit, but went to his brother in Delhi, his family members got worried

Gorakhpur News: आए थे गोरखपुर घूमने, चले गए भाई के पास दिल्ली, घरवाले हुए परेशान

Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He had come to Gorakhpur for a visit, but went to his brother in Delhi, his family members got worried
लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए परिजन
विज्ञापन

कैंपियरगंज। अलगटपुर गुलरिहा के रहने वाले चार किशोर मंगलवार को घर से गोरखपुर घूमने के लिए निकले। नौकायान घूमने के बाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली मामा के लड़के के पास पहुंच गए। इनमें से एक किशोर ने एटीएम से तीन हजार रुपये भी निकाले थे। बुधवार की सुबह इनका लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद परिजन उन्हें लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।
अलगटपुर गलरिहा के अभयचंद्र यादव ने मंगलवार को कैंपियरगंज पुलिस को बताया था कि उनका भतीजा गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ गोरखपुर घूमने गया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई। लेकिन, चारों का कहीं पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक किशोर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। उनका लोकेशन गोरखपुर के नौकायन और फिर रेलवे स्टेशन पर मिला। पुलिस ने नौकायान और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो चारों किशोर एक साथ दिखे। बुधवार सुबह एक किशोर ने अपने घर वीडियो काॅल किया। उसने बताया कि वह मामा के लड़के पास दिल्ली में है। इधर, पुलिस को भी मोबाइल का लोकेशन दिल्ली में मिला।
विज्ञापन

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों किशोरों का पता चल गया है। वह सुरक्षित हैं और दिल्ली में रिश्तेदार के यहां है। एक किशोर के घरवालों के साथ कैंपियरगंज पुलिस दिल्ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed