फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He climbed the tower and said- If my wife does not go home with me, I will jump and give up my life

Gorakhpur News: टावर पर चढ़कर बोला-पत्नी साथ घर नहीं गई तो कूद कर दे दूंगा जान

Sun, 08 Jun 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He climbed the tower and said- If my wife does not go home with me, I will jump and give up my life
पिपराइच थानाध्यक्ष ने चार घंटे तक किया मान-मनौव्वल तो नीचे उतरा युवक
विज्ञापन

पत्नी की विदाई कराकर बच्चों के साथ महराजगंज स्थित घर के लिए हुआ रवाना
पिपराइच (गोरखपुर)। नगर पंचायत पिपराइच वार्ड नंबर-12 में स्थित मोबाइल टावर पर शनिवार दोपहर में ससुराल आया एक युवक चढ़ गया। पत्नी की विदाई नहीं होने पर कूदकर आत्महत्या करने की बात जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगा। सूचना पर पुलिस के साथ युवक के ससुराल वाले पहुंच गए। पिपराइच थानाध्यक्ष चार घंटे तक मान-मनौव्वल करते रहे। पत्नी को विदा कराने के आश्वासन पर वह नीचे उतरा। फिर पत्नी और बच्चों को साथ लेकर महराजगंज के परतावल स्थित घर चला गया।
महराजगंज जिले के परतावल बाजार के निवासी अमरनाथ राजभर की शादी कई साल पहले पिपराइच कस्बा के वार्ड नंबर-12 में राम परिखन राजभर की बेटी आशा देवी के साथ हुई थी। उनके दो बेटे व एक बेटी भी है। आशा देवी बृहस्पतिवार को पति के साथ बच्चे को टीका लगवाने पिपराइच आई थीं। टीका लगवाने के बाद शनिवार सुबह अमरनाथ ने आशा से घर चलने के लिए कहा। उन्होंने एक दिन और रुकने की बात कही। यही बात अमरनाथ को नागवार लगी।
विज्ञापन

इसके बाद वह सुबह 11 बजे घर से निकला और मोहल्ले में लगे टावर पर चढ़ गया। इसके बाद वह पत्नी की विदाई नहीं होने पर कूद कर जान देने की बात जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगा। इसी बीच टावर कर्मी की सूचना पर पुलिस के साथ अमरनाथ की पत्नी आशा और घरवाले मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने उसे विदाई कर पत्नी के साथ जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी करीब चार घंटे तक टावर पर रहा। काफी मान-मनौव्वल के बाद वह मान गया। इसके बाद टावर से नीचे उतरा और पत्नी बच्चों को साथ लेकर परतावल स्थित घर चला गया।


टावर पर चढ़ता देख कर्मी ने काटी बिजली सप्लाई
बताया जा रहा है कि अमरनाथ को टावर पर चढ़ते देख कर्मी ने तत्काल बिजली आपूर्ति बाधित कर दी, ताकि वह करंट की चपेट में न आ जाए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह, एसएसआई अजीत चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर युवक की पत्नी और घरवाले भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed