{"_id":"662c4d946f2394e81c066527","slug":"gorakhpur-news-hawala-case-hearing-on-inspectors-bail-application-now-on-30th-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-539588-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला मामला: दरोगा की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला मामला: दरोगा की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 30 को
विज्ञापन
गोरखपुर। व्यापारी के 50 लाख रुपये छीनने के मामले में जेल भेजे गए निलंबित दरोगा और उसके साथी प्रिंस की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को चार्जशीट नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की है। उधर, अब तक हुई कार्रवाई के बारे में डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से जानकारी ली है।
दरोगा आलोक सिंह और उसके साथी प्रिंस ने न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी है। उन्होंने यह मामला हवाला से जुड़ा होने और रसूखदारों के दबाव में जेल भेजने का आरोप लगाया है। दरोगा आलोक सिंह और प्रिंस तिवारी की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसपर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस द्वारा चार्ज सीट नहीं पहुंचने से सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 अप्रैल मुकर्रर की है।