फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Haritalika Teej today, married women will observe a waterless fast

Gorakhpur News: हरितालिका तीज आज, निर्जल व्रत रहेंगी सुहागिनें

Tue, 26 Aug 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Haritalika Teej today, married women will observe a waterless fast
शुभ और सौम्य नामक योग में मनाया जाएगा त्योहार
विज्ञापन


गोेरखपुर। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें मंगलवार को हरितालिका तीज निर्जल व्रत रहेंगी। सुहागिन महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा कर शाम को तीज व्रत की कथा सुनकर पति के लंबी उम्र की कामना करेंगी। इस दिन शुभ योग और सौम्य नामक औदायिक योग बन रहा है।

बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सुबह महिलाएं सरगी ग्रहण कर व्रत का शुभारंभ करेेंगी। पूरे दिन निर्जल व्रत रहकर सुहागिन महिलाएं शाम को भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनेंगी। उन्होंने बताया कि यह व्रत रखने पर गिरिराज नंदिनी पार्वती को भगवान शिव पति रूप में प्राप्त हुए थे। गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुहागिनें स्नानादि के बाद हाथ में अक्षत, पुष्प, सुपारी, दूर्वा, रुपया इत्यादि लेकर व्रत का संकल्प करें। गौरी-गणेश और कलश स्थापित कर पूजा करने के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें।
विज्ञापन

तीज की वजह से बढ़ गए फलों के दाम

गोरखपुर। हरितालिका तीज की वजह से सोमवार को बाजार में तेजी देखी गई। पूजन सामग्रियों के साथ-साथ फलों की मांग बढ़ने के कारण अधिक दामों पर इनकी बिक्री हुई। विगत दिनों 40 से 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला साेमवार दोपहर बाद लगभग 70 से 80 रुपये दर्जन की दर से बेचा। शिमला के सेब बाजार में आने से दाम कम हुआ था। 70 से 80 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा सेब सोमवार को लगभग 120 रुपये किलो की दर से बिका। अमरूद 40 रुपये किलो से 50 रुपये किलो पहुंच गया। साथ ही अन्य फलों के दाम में भी इजाफा देखने को मिला। साथ ही पूजा में प्रयोग की जाने वाली शृंगार का किट भी छोटी डाला के साथ पैक करके लगभग 80 रुपये पीस के आसपास बिका। गोरखपुर फूड्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय कुमार सोनकर के अनुसार त्योहाराें की वजह से दाम बढ़े हैं। दो तीन दिनों में फिर कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed