{"_id":"6707150cf6dbd0f7ea0ce3d4","slug":"gorakhpur-news-harbor-tied-four-lane-road-width-reduced-by-five-meters-200-houses-and-shops-will-be-saved-from-demolition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-711368-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्बर्ट बंधा फोरलेन : सड़क की चौड़ाई पांच मीटर घटाई..टूटने से बचेंगे 200 मकान-दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्बर्ट बंधा फोरलेन : सड़क की चौड़ाई पांच मीटर घटाई..टूटने से बचेंगे 200 मकान-दुकान
विज्ञापन
हावर्ट बंधा
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से राजघाट हार्बर्ट बंधे के किनारे दुकान और मकान बनवाने वालों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब यहां बनने वाले फोरलेन की चौड़ाई पांच मीटर कम की जाएगी। इससे करीब 200 मकान व दुकानें टूटने से बच जाएंगी। पहले यह सड़क करीब 29 मीटर चौड़ी स्वीकृत थी, लेकिन अब पीडब्ल्यूडी ने 24 मीटर रखने का निर्णय लिया है। इसी चौड़ाई पर सर्वे कर मकानों पर निशान लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हार्बर्ट बंधे के किनारे नरकटिया मोहल्ले में चिंगारी यादव का डूब क्षेत्र की तरफ और उसके सामने शहर की तरफ भल्लर का मकान है। पहले 29 मीटर चौड़ी सड़क के लिए उनके मकान पर निशान लगाए गए थे। डूब क्षेत्र की तरफ बीच सड़क से 18 मीटर और शहर की तरफ 12 मीटर पर निशान लगाए गए। उस समय चिंगारी का मकान 8.70 मीटर और भल्लर का चार मीटर टूटने वाला था।
इससे उनके मकान की पूरी रंगत ही खत्म हो रही थी। पूरा परिवार परेशान था। अब नए सर्वे के अनुसार उनके मकान पर टूटने के लिए 3.70 मीटर का ही निशान लगा है। चिंगारी ने कहा कि वह बहुत खुश है कि मकान का आंशिक हिस्सा ही टूटेगा।
विज्ञापन
चिंगारी की तरह करीब 200 लोगों के मकान व दुकान टूटने से बच गए हैं। अगर टूटेंगे तो भी आंशिक रूप से ही। बसंतपुर वार्ड के पार्षद विजेंद्र अग्रहरि ने कहा कि प्रभावित लोग सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे थे। सड़क के टेंडर से चौड़ाई की वास्तविक जानकारी होने के बाद लोगों में खुशी है।