फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hand made goods were the center of attraction in the fair.

Gorakhpur News: मेले में आकर्षण का केंद्र रहे हाथ से बने सामान

Sat, 17 Aug 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hand made goods were the center of attraction in the fair.
गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बृहस्पतिवार को एक होटल में व्यापार संगम 2.0 मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुटीक, हैंडमेड आइटम्स, हैंडबैग, बच्चों के चश्मे, सोलर आइटम, इलेक्ट्रिकल सामान, टूर एंड ट्रेवल्स आदि के स्टॉल लगाए गए थे। इसमें हाथ से बने सामान आकर्षण का केंद्र रहे। शाखा अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ व्यापार संगम मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विकास केजरीवाल एवं विशिष्ट अतिथि अतुल सराफ ने मेला परिसर का भ्रमण कर वहां लगे स्टाॅल का अवलोकन किया।
विज्ञापन

अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी अनूप सराफ, पीडी जैन, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मंच के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम समन्वयक अनुराग चांदवासिया ने बताया कि यह आयोजन मारवाड़ी युवा मंच के युवा सदस्यों द्वारा करीब एक माह के मेहनत का परिणाम है, जिसमें लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। नगर वासियों ने जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पीयूष जैन, कमलेश मोदी, गोपाल टिबरेवाल, विक्रम रुंगटा, दीपक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शाखा सचिव युवा मयंक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में निवर्तमान शाखा अध्यक्ष नवीन पालडीवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश बजाज, रजत लाठ, अंकित पोद्दार, संचित भालोटिया, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed