फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Half yearly examination started due to lack of question papers and copies.

क्रिकेट: वाराणसी गंगेज, हैदराबाद, राजस्थान बुल्स और गोरखपुर थलाईवाज विजयी

Tue, 24 Dec 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 24 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Half yearly examination started due to lack of question papers and copies.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित टेनिस बाॅल सर्किल क्रिकेट लीग (टीबीसीसीएल) में सोमवार को पांच मैच खेले गए। इसमें वाराणसी योद्धा, हैदराबाद वॉरियर्स, राजस्थान बुल्स, गोरखपुर थलाईवाज और अयोध्या किंग्स ने जीत दर्ज कर लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन

पहला मुकाबला काशी गंगेज और वाराणसी योद्धा के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी गंगेज ने 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। जवाब में वाराणसी योद्धा ने 9.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 76 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला हैदराबाद वॉरियर्स और तमिल टाइगर्स के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिल टाइगर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 7.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। तीसरा मैच राजस्थान बुल्स और मराठा लायंस के बीच खेला गया। इसमें राजस्थान बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में मराठा लायंस 7.5 ओवर में 38 रन के स्कोर पर सिमट गई। चौथा मुकाबला गोरखपुर थलाईवाज और लखनऊ वॉल्वस के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर थलाईवाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। जवाब में लखनऊ वॉल्वस की टीम 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 59 रन ही बना सकी और गोरखपुर ने 18 रन से मुकाबले को जीत लिया।

अगला मुकाबला प्रयागराज पैंथर्स और अयोध्या किंग्स के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या किंग्स की टीम आठ विकेट से विजयी रही। मैच के मुख्य अतिथि संतकबीरनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर, विशिष्ट अतिथि एनईआर के सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रविजय सिंह रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव बंटी लारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed