फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hajra Begum had donated land... Investigation into Rahul Ali's citizenship and original residence started

Gorakhpur News: हाजरा बेगम ने दान में दी थी जमीन...राहुल अली की नागरिकता-मूल निवास की जांच शुरू

Fri, 13 Dec 2024 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hajra Begum had donated land... Investigation into Rahul Ali's citizenship and original residence started
गोरखपुर। विशाल हत्याकांड में आरोपी राहुल अली और उसके परिवार को हाजरा बेगम (80) ने दिवंगत पिता मुस्तफा के नाम पर दो डिसमिल जमीन दान दी थी। बाहर से आया राहुल अली का परिवार रानीपुर गांव में बस गया और सांठगांठ करके सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले लिया। यह कुनबा कहां से आया, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। इनके मूल निवास के साथ ही नागरिकता, मूल निवास और सरकारी योजना से संबंधित कागजात कैसे बने, अब इसकी जांच की जा रही है। जांच शुरू होने के बाद राहुल अली का पूरा कुनबा फरार हो गया है।
विज्ञापन

मामले में कौड़ीराम के रानीपुर के गांव के प्रधान घनश्याम मद्धेशिया से एसडीएम बांसगांव ने राहुल अली के पिता वाहिद अली के मूल निवास के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही जमीन की भी जांच कराई। एसडीएम बांसगांव केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि वाहिद अली का मकान सरकारी जमीन पर नहीं है। हाजरा बेगम ने दान में दिया था। वह अगर अवैध अतिक्रमण की शिकायत करती हैं तो आगे जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। प्रधान ने मूल निवास के बारे में बताया है, इसकी जांच चल रही है। प्रधान ने एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

खोराबार में रह रहीं हाजरा बेगम
बुजुर्ग हाजरा बेगम खोराबार के छानुथान अकलोहिया गांव में रह रही हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बात करते हुए हाजरा बेगम ने बताया कि शादी के बाद पति के साथ खोराबार में रहने लगीं। पिता की मौत के बाद इकलौती बेटी होने की वजह से रानीपुर गांव की सारी संपत्ति उनके नाम पर हो गई। दो जगह रह नहीं सकती थी, इसलिए रानीपुर की जमीन बेच दी। वहीं पर फकीर परिवार सड़क पर झुग्गी-झोपड़ी में रहता था, पिता के नाम पर उनको जमीन दान कर दी। उनके बारे में उन्हें बहुत जानकारी नहीं है। गरीब परिवार था, इसलिए दान में जमीन दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल अली के घर पर ताला

16 नवंबर को देवरिया में विशाल सिंह की हत्या की गई थी। इसके बाद से ही आरोपी राहुल अली, परिवार के साथ ही फरार हो गया था। हाल ही में राहुल अली को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भी उसका परिवार घर नहीं आया है। उसके कुनबे के सभी लोग गायब हैं। बताया जा रहा है कि रानीपुर गांव में एसडीएम और तहसीलदार जांच पड़ताल करने राहुल अली के घर गए थे। इसके बाद से ही परिवार जांच के नाम से घबराकर घर नहीं आया है। बृहस्पतिवार को भी घर पर ताला लटका था। वहीं पुलिस भी परिवार से पूछताछ करने के लिए कई बार घर जा चुकी है। अभी तक किसी से बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed