फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Guest house employee beaten up and robbed of cash and mobile, three including juvenile offender arrested

Gorakhpur News: गेस्ट हाउस कर्मी से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटा, बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Guest house employee beaten up and robbed of cash and mobile, three including juvenile offender arrested
गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस कर्मी आशिक खान से मारपीट कर मोबाइल लूटने के आरोपी बाल अपचारी समेत तीन को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गोरखनाथ के गोलघर निवासी नितिन निषाद उर्फ बोदर, मुजफ्फरपुर के अहियापुर बिहार निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लूट के मोबाइल व नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि आशिक खान सिनेमा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में काम करता है। वह असम के बारपेटा निवासी है। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे वह चाय लेकर जा रहा था। रास्ते में वह युनाइटेड टॉकिज के पास वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसे रोक लिया। मारपीट करते हुए दो मोबाइल व उसके जेब में रखे 1200 रुपये लूट कर भाग निकले थे। पुलिस ने मामले केस दर्ज कर सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर सूचना पर एक बाल अपचारी समेत तीन को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल और बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भिजवाया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed