{"_id":"68d0561e547fc2b374058503","slug":"gorakhpur-news-gst-reform-is-a-campaign-to-simplify-the-lives-of-the-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1078381-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जन-जन के जीवन को सरल बनाने का अभियान है जीएसटी रिफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जन-जन के जीवन को सरल बनाने का अभियान है जीएसटी रिफॉर्म
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की प्रेस वार्ता
गोरखपुर। जन-जन के जीवन को सरल बनाने का अभियान जीएसटी रिफार्म है। सरकार ने जीएसटी को सरल बनाया है। जीएसटी की नई दरें लागू होने से लोगों को और सस्ती वस्तुएं मिलेंगी। इससे छोटे व्यापारियों का तनाव कम हुआ है। व्यापार को प्रोत्साहन देने का जीएसटी एक क्रांतिकारी कदम है।
से बातें मंत्री जल शक्ति विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारी का न तो नुकसान है न ही सरकार का राजस्व कम होगा। जीएसटी आधुनिकता का प्रतीक है। जीएसटी आने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। जीएसटी में सुधार ने व्यवस्था को और सरल बनाया है। नई व्यवस्था में दो ही स्लैब रखा गया है। हानिकारक वस्तुओं पर 40 प्रतिशत टैक्स है। बच्चों की पढ़ाई की सामग्री पर कोई टैक्स नहीं है। इससे किसान, गरीब सहित हर वर्ग को फायदा है।
डरावनी व चुनौतीपूर्ण है बाढ़
जल शक्ति विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाढ़ यहां जुलाई से ही है। यह इस समय डरावनी व चुनौतीपूर्ण है। हम लोग इसको लेकर कंट्रोल किए हुए हैं। हमारी तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि बंधे सुरक्षित हैं। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।