{"_id":"6770541e91d6c4df220c8604","slug":"gorakhpur-news-grp-will-open-temporary-police-post-in-gorakhpur-cantt-and-nakaha-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-792461-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर, कैंट व नकहा में जीआरपी खोलेगी अस्थायी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर, कैंट व नकहा में जीआरपी खोलेगी अस्थायी पुलिस चौकी
विज्ञापन
गोरखपुर। महाकुंभ और खिचड़ी मेला में यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों में जाने वाली यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी, इसे नियंत्रित करने के लिए दो स्पेशल टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा गोरखपुर, नकहा और गोरखपुर कैंट स्टेशन पर जीआरपी अस्थायी पुलिस चौकी खोलेगी।
प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो जाएगा और गोरखनाथ मंदिर में 14 जनवरी का मकर संक्रांति के दिन भारी संख्या में खिचड़ी चढ़ाने श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। रेल प्रशासन का मानना है कि जनरल श्रेणी के टिकट काउंटर पर भीड़ ज्यादा होगी, इसलिए दो स्पेशल काउंटर खोले जाएंगे। साथ ही एक जनवरी से गोरखपुर, नकहा और गोरखपुर कैंट स्टेशन पर जीआरपी अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित हो जाएगी। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी।