फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: GRP arrested five accused with 47 stolen

Gorakhpur News: जीआरपी ने चोरी के 47 मोबाइल के साथ पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 05:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: GRP arrested five accused with 47 stolen
गोरखपुर। जीआरपी ने सोमवार को पांच शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि यह शातिर चोर गोरखपुर, कुशीनगर, खलीलाबाद, महराजगंज के विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थल, सब्जी मण्डी, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इनके पास से चोरी के 47 मोबाइल मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि यह मोबाइल चोरी कर उसे झारखंड में बेच देते हैं। इसके पूर्व में भी इन लोगों द्वारा करीब 200 मोबाइल चोरी कर के बंगाल व झारखंड भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड साहयगंज टोला कल्याणी निवासी करन कुमार महतों, गौतम कुमार महतो, राजू शर्मा, राहुल कुमार चौरसिया, एक बाल अपचारी और चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी लक्ष्मण कनौजिया के रूप में हुई। एसपी जीआरपी ने बताया कि इनके पास से मिले मोबाइल की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बाल अपचारी की मदद से झोला लगाकर यह मोबाइल चोरी करते हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed