फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Grocery businessman and former BDC committed suicide

Gorakhpur News: किराना व्यवसायी और पूर्व बीडीसी ने की खुदकुशी

Fri, 16 May 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Grocery businessman and former BDC committed suicide
हरपुर-बुदहट इलाके में पूर्व बीडीसी, सिकरीगंज में किराना व्यवसायी ने दी जान
विज्ञापन

हरपुर-बुदहट/कुईं बाजार। हरपुर बुदहट और कुईं बाजार में पूर्व बीडीसी सदस्य मनोज दुबे (35) और किराना व्यवसायी संजय गुप्ता (40) ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरपुर बुदहट के युवक की आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।
हरपुर-बुदहट पुलिस के मुताबिक, हरपुर-बुदहट के टोला विशुनपुर निवासी मनोज दुबे के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। मनोज वर्ष 2015 में (बीडीसी) चुने गए थे। इसके बाद परिवार की जरूरतों को देखते हुए रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम चले गए थे। वह पांच अप्रैल को घर वापस आए थे। मनोज की पत्नी व तीन बच्चे मायके में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार को घर पर मनोज अपनी मां के साथ खाना खाया। इसके बाद सोने चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात में किसी समय मनोज ने घर के सामने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार भोर में चार बजे मृतक के चाचा लालजी ने पेड़ से लटका देखकर शोर मचाया। इसके बाद गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन



आर्थिक तंगी की बात आ रही सामने
ग्रामीणों ने बताया कि मनोज की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पिता की पहले ही मौत हो गई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था। मनोज दुबे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनपर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। लगभग 40 दिनों से घर पर ही रहने के दौरान आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी। मनोज की शादी वर्ष 2017 में बांसगांव इलाके के ग्राम पंचायत खमुआ में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा व दो जुड़वा बेटियां हैं। मनोज की ससुराल में उपनयन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

किराना व्यवसायी का शव कुंडी से लटका मिला
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुईं बाजार में किराना की दुकान चलाने वाले संजय गुप्ता (40) की बृहस्पतिवार को दुकान के छत की कुंडी से लटका शव मिला। परिजनों ने उसे पीएचसी उरुवा लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। सिकरीगंज पुलिस के मुताबिक, कुईं बाजार निवासी संजय गुप्ता की कस्बे में ही किराने की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह संजय दुकान खोलकर अंदर गए। कुछ देर बाद उनकी छोटी लड़की दुकान पर गई तो संजय का शव छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बात-बात पर क्रोधित हो जाते थे। दवा भी चल रही थी। एक लड़की अंशिका (12) व लड़का गौरव (15) का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुदकुशी की है। कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed