{"_id":"6898fa805d9314a1e8052764","slug":"gorakhpur-news-government-will-provide-full-support-in-the-treatment-of-serious-diseases-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1032854-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौ
जनता दर्शन : गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं
अधिकारियों को दिए त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के दिए निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे बिना चिंता किए अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी।
सीएम योगी ने अफसरों को निर्देशित किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह उन्होंने मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं। निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
जमीन कब्जा करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। एक महिला की गुहार पर उन्होंने अफसरों को उक्त महिला को जमीन का पट्टा देने का निर्देश दिया।