{"_id":"689cf5e7601ceb52d3008d72","slug":"gorakhpur-news-government-should-conduct-elections-on-ballot-paper-otherwise-there-will-be-agitation-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1036816-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैलेट पेपर पर चुनाव कराए सरकार नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैलेट पेपर पर चुनाव कराए सरकार नहीं तो आंदोलन
विज्ञापन
देवरिया बाईपास स्थित एक मैरिज हॉल में आजाद समाज पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रबुद्ध जन सम्मेलन में हुए शामिल
गोरखपुर। आजाद समाज पार्टी की ओर से बुधवार को तारामंडल देवरिया बाईपास स्थित निजी लॉन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आगामी चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए सरकार बैलेट पेपर पर चुनाव कराए नहीं तो पार्टी आंदोलन करेगी। यह सम्मेलन बहुजन समाज के अधिकार, आत्मसम्मान और भविष्य की दिशा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने अस्तित्व को समझना होगा। आपसी भाईचारा बढ़ाना होगा और एकजुट रहना होगा तभी हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां बहुजन समाज को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। 2027 का चुनाव हमारे लिए निर्णायक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ बातचीत का मंच नहीं बल्कि आने वाले चुनाव के लिए एक संगठित रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर समाज को जागरूक करें और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जन समाज की रीढ़ होते हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे न केवल अपने समुदाय को जागरूक करें बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास भी करें।
उनका कहना है कि पीएसी में महिला की ट्रेनिंग में सुविधा सरकार नहीं दे पाई जिससे बवाल हुआ। उन्होंने लोगों को प्रबुद्ध का अर्थ समझाते हुए आगामी चुनाव में सरकार बदलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, कार्यक्रम संयोजक अविनाश निगम, मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष जंग बहादुर व मंडल प्रभारी रवि प्रताप आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया
गोरखपुर। ऑल इंडिया रेलवे एससी-एसटी व अदर स्टाफ यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूनियन के संरक्षक चंद्रशेखर आजाद का गोरखपुर में स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री चंद्रशेखर के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने आजाद का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक आजाद ने यूनियन के संबंध में और रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर महामंत्री चंद्रशेखर से विस्तृत रूप से जानकारी ली और कहा कि रेल कर्मचारी के लिए मेहनत और लगन से आप लोग कार्य करें और कोई समस्या हो तो तत्काल उन्हें सूचित करें। संवाद
-- -- -- -- -