{"_id":"67f6d2694422f90bf00986d9","slug":"gorakhpur-news-got-a-young-man-married-in-a-temple-ran-away-with-one-lakh-rupees-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-896766-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंदिर में युवक की कराई शादी, एक लाख रुपये लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंदिर में युवक की कराई शादी, एक लाख रुपये लेकर भागे
विज्ञापन
चौरीचौरा इलाके का मामला, पुलिस ने दुल्हन समेत चार आरोपियों पर दर्ज कराया केस
सरदारनगर। चौरीचौरा थाने के एटा गांव निवासी युवक से एक लाख रुपये लेकर मंदिर में शादी कराकर जालसाज भाग गए। यही नहीं दुल्हन भी सहेली के साथ बहाना बनाकर भाग निकली। युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एटा गांव निवासी अजेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों पहले बगल के गांव में रहने वाली महिला माला से पहचान हुई। महिला ने आठ अप्रैल को कस्बे के मंदिर में गोरखपुर की युवती से शादी कराने की बात कही। इसके लिए एक लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद महिला के जानने वाले दीपक ने शादी 8 अप्रैल को गोरखपुर में कराने को कहा। आठ अप्रैल को दीपक साथ लेकर चौरीचौरा हनुमान मंदिर पहुंचा। इस दौरान परिवार भी था। मंदिर में दीपक, माला और एक युवती सामरी ने एक लाख रुपये और मोबाइल ले लिया। इसके बाद शादी प्रतीक्षा नामक युवती से करा दी।
पुलिस को दिए गए तहरीर में युवक ने बताया कि गीडा के बहरामपुर निवासी प्रतीक्षा व सामरी ने कासगंज गांव के दीपक व माला के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। पुलिस चारों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही हैं।