{"_id":"677c308b234857f5680f823f","slug":"gorakhpur-news-gorakshanagari-started-getting-decorated-for-khichdi-fair-a-glimpse-of-mahakumbh-was-seen-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-801352-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेला: सजने लगी गोरक्षनगरी, महाकुंभ की भी दिखेगी झलक, सुंदर पेटिंग और सजवाट होगी खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेला: सजने लगी गोरक्षनगरी, महाकुंभ की भी दिखेगी झलक, सुंदर पेटिंग और सजवाट होगी खास
Tue, 07 Jan 2025 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:37 AM IST
सार
खिचड़ी मेले के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रवेश गेट बनाया जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर रोड की दीवारों की पेंटिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। मंदिर को जाने वाली सभी सड़कों का पैचवर्क निर्माण विभाग ने पूरा कर लिया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए 14 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर दीवारों पर पेंटिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खिचड़ी मेले के लिए गोरखनाथ मंदिर के साथ ही शहर को भी सजाया जा रहा है। दीवारों पर सुंदर पेंटिंग की गई की जा रही है जिसमें महाकुंभ की झलक देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर को लाइटों से सजाया जा रहा है। दो से तीन दिनों में तैयारियां पूरी हो जाएंगी। खिचड़ी मेले के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रवेश गेट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर और बेहतर लाइटें लगा दिए गए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखनाथ मंदिर रोड की दीवारों की पेंटिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। मंदिर को जाने वाली सभी सड़कों का पैचवर्क निर्माण विभाग ने पूरा कर लिया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए 14 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। यहां पर लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में हुई सजावट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नई लाइटें भी लगाई गई हैं। नगर निगम कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो गया है। मंदिर परिसर की सजावट लाइटिंग, फूल, कपड़ों व झालरों से की जा रही है।
मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि सड़कों का पैचवर्क पूरा कर लिया गया है। साथ ही 14 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां पर लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेला परिसर में भी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर की सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है।
मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि सड़कों का पैचवर्क पूरा कर लिया गया है। साथ ही 14 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां पर लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेला परिसर में भी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर की सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है।